सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अब्राहम लिंकन(एक दिवय चरित्र महापुरुष) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब्राहम लिंकन(एक दिव्य चरित्र महापुरुष)

अब्राहम लिंकन:- अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16 वे राष्ट्रपति बने थे। लिंकन का जन्म 12 फरवरी साल 1809 ईस्वी में हुआ था। अब्राहम लिंकन के पिता का नाम थॉमस लिंकन  व इनकी माता का नाम नैसी लिंकन  था। अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब व अश्वेत परिवार में हुुआ था। अब्राहम लिंकन का संघर्ष:- अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति बनने से पहले एक वकील थे। लिंकन ने 20 वर्षों तक वकालत की, लिंकन एक सच्चे और ईमानदार वकील थे, वेे अपने मुवक्किल  सेे ज्यादा फीस नहीं लेते थे जो उन्हीं की तरह गरीब थे। लिंकन एक इमानदार वकील थे । अपने मुवक्किलो से अदालत केेे बाहर ही राजीनामा करके मामला खत्म करके की सलाह देते थे ताकि, दोनों पक्षों का धन मुकदमेंबाजी में बर्बाद ना हो। एक बार उनके मुवक्किल ने $25 लिंकन को भेजे थे, परंतु लिंकन ने $10 वापस कर दिए और कहा $15 काफी है। लिंकन कभी भी धर्म और उनकी चर्चाओं से संबंध नहीं रखते थे अब्राहम लिंकन का कहना था कि जब मैं कुछ अच्छा काम करता हूं, तो अच्छा अनुभव करता हूं और जब कुछ बुरा काम करता हूं तो बुरा अनुभव करता हूं यह मेरा धर्म है , अब्राहम लिंकन की मृत्यु 14 अप्रैल साल 1865 ईस्वी में हुई