सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भारत की रियासतें व उनका इतिहास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत की रियासतें व उनका इतिहास

परिचय तथा इतिहास:- मुग़ल तथा मराठा साम्राज्य के पतन के परिणाम स्वरूप भारतवर्ष बहुत से छोटे बड़े राज्यों में विभक्त हो गया, इनमें से सिंध,भावलपुर, दिल्ली, अवध, रुहेलखंड, बंगाल, कर्नाटक मैसूर, हैदराबाद, भोपाल, जूनागढ़ और सूरत में मुस्लिम शासक थे। पंजाब तथा सरहिंद में अधिकांश सिखों के राज्य थे। आसाम, मणिपुर, कंधार, त्रिपुरा, जयंतीया, तनजोर, कुर्ग, ट्रावंकोर, सतारा, कोल्हापुर, नागपुर, ग्वालियर, इंदौर, बड़ौदा तथा राजपूताना, बुंदेलखंड, बघेलखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, कठियावाड़, मध्य भारत और हिमाचल प्रदेश के राज्यों में हिंदू शासक थे। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी सर्वप्रथम व्यापार के उद्देश्य से सूरत, कर्नाटक, हैदराबाद ,बंगाल आदि। समुद्र तट पर स्थित राज्यो से हुआ।  ट्रांसलेट योर के साथ संघर्ष के समय राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को प्रेरणा मिली इसके फलस्वरूप साम्राज्य निर्माण का कार्य 1757 ईस्वी से प्रारंभ होकर 1856 तक चलता रहा। इस एक शताब्दी में देस राज्यों के आपसी झगड़ों से लाभ उठाकर कंपनी ने अपनी कूटनीतिक सैनिक शक्ति द्वारा सारे भारत पर सार्वभौम सत्ता स्थापित कर ली। अनेक राज्य उसके साम्राज्य में वि