सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पोषण (Nutrition)

 पोषण ( Nutrition)

उन सभी क्रियाओं का कुल योग है जो भोजन के अंत्य ग्रहण पाचन, पचे हुए भोजन के अवशोषण और अपाचित भोजन के बहिष्कार से संबंधित है, पोषण मुख्यतः दो प्रकार का होता है:-
1. स्वपोषण:- जीव अपना भोजन स्वयम बनाते हैं, जैसे:-सभी हरे पौधे, कुछ एककोशिकीय जीव,-यूग्लीना, अमीबा आदि 
2. परपोषण:- जीव अपने भोजन हेतु अन्य जीवो पर निर्भर रहते हैं:- जैसे:- परजीवी तथा  किटहारी, पोेधे।

*भोजन(Food)
भोजन में पोषक पदार्थ है जो किसी जीव द्वारा, वृद्धि, कार्य, मरम्मत और जीवन क्रियाओं के संचालन हेतु ग्रहण किया जाता है।जिसकी मात्रा एक उसके अवयव भिन्न भिन्न हो सकते हैं।
भोजन के अवयव
Components of food

भोजन के साथ प्रमुख अवयव निम्नलिखित है
1.कार्बोहाइड्रेट
2.वसा
3. प्रोटीन
4. खनिज लवण
5. विटामिन
6. जल
7. मोटा चारा ( Roughage )
कार्बोहाइड्रेट
कार्बोहाइड्रेट पॉलीहाइड्रिक सी एल्डिहाइड अथवा कीटोन होता है जो C,Hएवं O से बने होते हैं, इसमें C,H एवं O का अनुपात सामान्यत 1;2:1 होता है।
कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर हेतु मुख्य उर्जा के स्त्रोत है, यह ऑक्सीकरण के पश्चात शरीर में उर्जा उत्पन्न करते हैं। 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट के ऑक्सीकरण 17 किलो जून ऊर्जा अथवा 4.1 की के ऊर्जा निकलती है।

हमारे भोजन की कुल ऊर्जा में से लगभग 60-80 प्रतिशत ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट से आती है।
कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर का लगभग 1% भाग बनाते हैं।
कार्बोहाइड्रेट के प्रकार
Types of carbohydrates
सर का अनुभव के आधार पर इन्हें तीन भागों में बांटा जा सकता है
मोनोसैकेराइड:-यह सबसे सरल कार्बोहाइड्रेट है। यह केवल एक शर्करा अनु के बने होते हैं। जैसे ग्लूकोज
डाईसेकैराइड:- यह मोनोसैकेराइड की दो इकाइयों के बने होते हैं।
जैसे:- सुक्रोज, माल्टोज,लेक्टोज,
पॉलिसैचेराइड:- यह दोस्ती मोनोसैचेराइड इकाइयों के ग्लाइकोसाइड एक बंद द्वारा जुड़ने से बनते हैं। जैसे सैलूलोज, स्टार्च, ग्लाइकोजन,
भोजन में कार्बोहाइड्रेट
Carbohydrates in food
भोजन में पाए जाने वाले कुछ कार्बोहाइड्रेट निम्न है:

1.सेल्यूलोज
यह पोधे की कोशिका भित्ति में पाई जाती है।
कपास एवं कागज शुद्ध सैलूलोज के बने होते हैं, यह ग्लूकोस का बहुलक है
पशुओं जैसे गाय भैंस बकरी आदि में सेलुलोज का पाचन होता है, परंतु मनुष्य में इसका पाचन नहीं होता।
शर्करा ( Suger)
यह मीठा, क्रिस्टलिय सफेद जल में घुलनशील पदार्थ है, मुख्यतः फलों में पाया जाता है। 
Glucose शर्करा की अतिरिक्त मात्रा यकृत में ग्लाइकोजन के रूप में तथा शरीर के अन्य भागों में बसा के रूप में संग्रहित रहता है।
यकृत की ग्लाइकोजन, रुधिर में शर्करा का स्तर नियंत्रित करती है।
स्टार्च (Starch)
पादप कोशिकाओं को संग्रहित पदार्थ है, रासायनिक रूप से यह  एमाइलेज एव एमिलोपटिक का मिश्रण है जिनमें इसका अनुपात 1:4 होता है।
तनु HCl द्वारा यह ग्लूकोज में घटित हो जाता है
वसा fats

वसा, वसीय अम्ल एवं ग्लिसरोल से बना योगिक है।
जो कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन का बना होता है।
इनमें अत्यधिक कैलोरी ऊर्जा होती है और यह आवश्यक वसा अम्लों के मुख्य स्त्रोत हैं।
यह कोशिका द्रव्य, कोशिका कला आदि में मुख्य रूप से पाया जाता हूं।
प्रोटीन proteins
प्रोटीन अमीनो अम्ल का बहुलक है।
प्रोटीन कार्बन, हाइड्रोजन ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन से बनी होती है ।
विटामिन Vitamins
विटामिन शब्द फंक ने प्रतिपादित किया था।
इन्हें इनकी भाषा के आधार पर दो भागों में विभाजित किया जाता है
जल में घुलनशील विटामिन:- विटामिन बी कांपलेक्स, विटामिन सी
वसा में घुलनशील विटामिन:- विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के।
खनिज लवण mineral salts
धातु, अधातु एवं उनके लवण खनिज लवण कहलाते हैं, यह हमारे शरीर का लगभग 4% भाग बनाते हैं।
Macronutrients:- इन तत्वों की शरीर को अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है उदाहरण:- कैल्शियम, फॉस्फोरस पोटेशियम, सल्फर, मैग्नीशियम, सोडियम, क्लोरीन।
Micronutrients:- इन तत्वों की शरीर को बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है, उदाहरण:- आयरन कोबाल्ट।
जल water

यह एक अकार्बनिक पदार्थ है। मानव शरीर में लगभग 65% जल होता है।
यह पसीना एवं वाष्प द्वारा और शरीर का ताप नियंत्रित करता है, यह पाचन, परिवहन एवं उत्सर्जन में सहायक है।
इसके मुख्य स्त्रोत उपापचयी जल तरल भोजन और पीने का जल है।
इसकी कमी से निर्जलीकरण हो जाता है।
मोटा चारा (Roughage)

यह कुछ भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाला तंतुमय पदार्थ है। यह शरीर की भाभी नहीं करता क्योंकि हम इसका पाचन नहीं कर पाते।
यह कब्ज को रोकने हेतु अधिक मात्रा में भोजन में लिया जाता है।
यह शरीर में जल को नियंत्रित करता है तथा आहार नाल के मार्ग को साफ करता है।
इसका मुख्य स्त्रोत, सलाद, अनाजों की बाहरी परत सब्जियां एवं दलिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शास्त्रीय नृत्य

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य भारत में सबसे महत्वपूर्ण मुख्य: 7 भागों में बांटा गया है:- *भरतनाट्यम:- यह तमिलनाडु का प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है,जिसे कर्नाटक संगीत के माध्यम से एक व्यक्ति प्रस्तुत करता है, यहां भ का अर्थ भाव से,र का अर्थ राग से, त का अर्थ ताल से, और नाट्यम का अर्थ थिएटर से है। यह नृत्य पहले मंदिरों मैं प्रदर्शित होता था। *कथकली:- यह केरल का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है, इसमें कलाकार स्वयं गाता नहीं है, बल्कि एक विशेष लय एवं राग के संगीत पर नृत्य करता है, नाटक की कथावस्तु अधिकांश: महाकाव्य एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित है। कथकली का शाब्दिक अर्थ है, किसी कहानी पर आधारित नाटक। *कुचिपुड़ी:- यह आंध्र प्रदेश का नाट्य नृत्य है। कुचिपुड़ी नामक गांव के नाम पर ही इसका नाम पड़ा, इसमें अनेक कथनको (धार्मिक या पौराणिक) पर नृत्य होता है। *ओडिसी:- यह उड़ीसा का प्राचीन नृत्य है, यह पूर्णता आराधना का नृत्य है, इसमें नृत्य के माध्यम से संपन्न का भाव लिए, नृत्य की ईश्वरीय स्तुति करती हैं। *कथक:- यह मूल्यत: उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है। 13वीं शताब्दी के संगीत रत्नाकर ग्रंथों में कत्थक शब्...

Ellora Caves(एलोरा की गुफाएं)

एलोरा की गुफाए यह पांचवी और दस वीं शताब्दी में बने थे, यहां 12 बौद्ध गुफाएं (1-12), 17 हिंदू गुफाएं (13-29) और पांच जैन गुफाएं (30-34) है। एलोरा भारतीय पाषाण शिल्प स्थापत्य कला का सार है। यहां "34 गुफाएं"है, जो असल में एक ऊर्ध्वाधर खड़ी चरणद्री पर्वत का फलक है। इसमें हिंदू, बौद्ध और जैन गुफा मंदिर बने हैं। यह सभी आसपास बनी है और अपने निर्माण काल की धार्मिक सौहार्द को दर्शाती हैं। एलोरा के 34 मठ और मंदिर औरंगाबाद के निकट 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए हैं। ऊंची बेसाल्ट की खड़ी चट्टानों की दीवारों को काटकर बनाया गया है। दुर्गम पहाड़ियों वाला एलोरा 600 से 1000 ईसवी के काल का है। यह प्राचीन भारतीय सभ्यता का जीवन्त प्रदर्शन करता है। हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म को भी समर्पित पवित्र स्थान एलोरा है। यह प्राचीन भारत के धैर्यवान चरित्र की व्याख्या भी करता है। एलोरा की गुफाएं यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल है। यह भारत की अतुल्य और अद्भुत वास्तुकला में शामिल है। एलोरा की गुफाएं अर्थात कैलाश गुफा की गुफा क्रमांक 16 का उल्लेख जरूर आता है। महाराष्ट्र में बने पर्यटक स्थलों में से औरंगा...

Indian space research organisation (ISRO)

 ISRO (इसरो) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( Indian space research organisation)  इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969में हुई थी। इसरो का मुख्यालय headquarer बेंगलुरु((कर्नाटक)में स्थित है। ISRO(indian space research organisation) भारत की एक संस्था है इस संस्था का कार्य भारत के लिए अंतरिक्ष संबंधी तकनीकी बनाना है। इसरो के वर्तमान अध्यक्ष के सिवान है । इन्होंने ए एस किरण की जगह पद ग्रहण किया है।  के सिवान को (Rocket man) के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारत की राष्ट्रीय समिति (INCOSPAR) था। आर्यभट्ट  आर्यभट भारत का पहला उपग्रह था, इसका नाम भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखाा गया। जो कि 19 अप्रैल 1975 में सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा गया इसने 5 दिनों बाद कार्य करना बंद कर दिया था।  भास्कर 7june 1979     को भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा गया। 442 किलोग्राम भार वाले इस उपग्रह की मिशन लाइव 1 वर्ष थीं। पृथ्वी की निचली कक्षा में जाने वाले पहले भारतीय निरीक्षण उपग्रह ने इसरो में संरचनात्मक रिमो...